क्या एलोवेरा से स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:50

स्ट्रेच मार्क्स के लिए एलोवेरा: पेट, जांघ और हिप्स के स्ट्रेच मार्क्स को इन 5 तरीकों से दूर करेगा एलोवेरा

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। जानें एलोवेरा से स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाएं।

आमतौर पर गर्भावस्था के बाद महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का सामना करती हैं। लेकिन कुछ लोग वजन कम करने के बाद या त्वचा पर अधिक खिंचाव पढ़ने के बाद स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन इसका असर हमारे शरीर और सुंदरता पर पड़ सकता है। यह न केवल लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है बल्कि स्ट्रेच मार्क्स के कारण व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना उठाना पड़ सकता है। ऐसे में बता दें कि एलोवेरा इस समस्या को दूर करने में उपयोगी है। आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। वहीं अगर एलोवेरा के पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो एलोवेरा के अंदर एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी, फोलिक एसिड, विटामिन ए आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने के साथ-साथ इसका त्वचा पर उपयोग करने से भी कई लाभ हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में एलोवेरा कैसे मददगार साबित हो सकता है। साथ ही इसके इस्तेमाल करने के तरीके और सावधानियों के बारे में भी जानेंगे।
 
क्या कहती है रिसर्च

1 - बता दें कि स्ट्रेच मार्क्स के लिए एलोवेरा का प्रभाव काफी गहरा हो सकता है। इस पर एक रिसर्च भी सामने आई है, जिसके मुताबिक एलोवेरा के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

2 - वही अगर दूसरे शोध की बात की जाए तो उसके मुताबिक, यदि एलोवेरा के साथ बदाम के तेल का उपयोग किया जाए और प्रभावित स्थान पर लगाया जाए तो इससे ना केवल खुजली को कम किया जा सकता है बल्कि स्ट्रेच मार्क्स को बढ़ने से भी रोका जा सकता है। इसके पीछे कारण है कि एलोवेरा कोलेजन को न केवल बढ़ा सकता है बल्कि त्वचा में नमी भी बरकरार रख सकता है। इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कैसे करें स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा का इस्तेमाल

व्यक्ति घर पर रह कर कई तरीकों से स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकता है। ये तरीके निम्न प्रकार हैं-
1 - एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास नारियल का तेल और एलोवेरा जेल का होना जरूरी है। अब आप एक कटोरी में दोनों को अच्छी तरीके से मिक्स करें और बने मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। अब हल्के हल्के हाथों से मालिश करें और मिश्रण को त्वचा पर लगे रहने दें। आप इसका इस्तेमाल सोने से पहले कर सकते हैं। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है।
2 - एलोवेरा जेल और नींबू के रस का इस्तेमाल

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास एलोवेरा जेल के साथ नींबू के रस का होना जरूरी है। अब आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल और नींबू के रस को अच्छे से मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब मिश्रण को 15 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें और जब मिश्रण सूख जाए तो साधारण पानी से धो लें। अब आप अपनी त्वचा पर नमी बरकरार रखने के लिए किसी भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से राहत मिल सकती है।


3 - एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास ऑलिव ऑयल के साथ-साथ एलोवेरा जेल का होना जरूरी है। अब आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। तकरीबन 25 से 30 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। ऐसा करने से न केवल त्वचा पर खिंचाव के निशान दूर हो सकते हैं बल्कि सूजन की समस्या लालिमा आदि को भी दूर किया जा सकता है।


4 - एलोवेरा जेल और शहद का इस्तेमाल

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास एलोवेरा जेल के साथ-साथ शहद का होना भी जरूरी है। अब आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल और शहद को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। तकरीबन 15 से 20 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें। त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इस मिश्रण से न केवल स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। बल्कि यह सूजन और शरीर की लालिमा को दूर करने में भी उपयोगी है। बता दें कि त्वचा को हाइड्रेट रखने में शहद आपके बेहद काम आ सकता है। यह मिश्रण घाव को भरने में भी बेहद उपयोगी है।
5 - एलोवेरा जेल और विटामिन ई का कैप्सूल

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास एलोवेरा जेल और विटामिन ई के कैप्सूल का होना जरूरी है। अब आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल और विटामिन ई के कैप्सूल के तेल को डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब बनें मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। जब मिश्रण सूख जाए तो आप उसे साधारण पानी से धो लें। वरना आप इस मिश्रण का इस्तेमाल क्रीम के रूप में भी कर सकते हैं। बता दें कि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में उपयोगी है। साथ ही यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी कारगर साबित हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info